जेनिफर विंगेट और सुरवीन चावला के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, प्रीति जिंटा के गाने पर दोनों कर रही हैं डांस
इन दिनों अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सुरवीन चावला के साथ डांस करती हुई नजार आ रही हैं
इन दिनों अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सुरवीन चावला के साथ डांस करती हुई नजार आ रही हैं. वीडियो को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वीडियो बहुत पुराना है. जेनिफर और सुरवीन 'पिया पिया' सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. यह गाना फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का है. असल में इस गाने को प्रीति जिंटा और रानी मुख़र्जी पर फिल्माया गया है. उस दौर में यह गाना काफी हिट हुआ था.
यह वीडियो डेली सोप 'कसौटी जिंदगी की' का है. इस सीरियल में जेनिफेर और सुरवीन ने बहनों का किरदार निभाया था. इस शो में जेनिफेर का नाम स्नेहा और सुरवीन का नाम कसक था. वीडियो में जेनिफेर और सुरवीन को खुशी से डांस करते हुए देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि टी.वी की दुनिया में जेनिफर विंगेट एक सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं. इन दिनों जेनिफर को टी.वी शो 'बेपनाह' में देखा जा सकता है. दर्शक उनके इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसके अलावा जेनिफर बॉलीवुड की दो फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं पर बड़े पर्दे पर उन्हें सफलता नहीं मिली थी. सुरवीन चावला कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें 2014 में आई हिंदी फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में भी देखा गया था. इस फिल्म में उनके हॉट और बोल्ड अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'हेट स्टोरी-2' में जय भानुशाली भी मुख्य भूमिका में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2018 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

