Indian Idol 10: सलमान अली ने जीता खिताब, मिले इतने लाख रुपये

इंडियन आइडल (Indian Idol) का सीजन 10 समाप्त हो चुका है. सलमान अली (Salman Ali) ने बाकी चार कंटेस्टेंट को पछाड़कर खिताब पर कब्जा किया.

सलमान अली (Photo Credits: Still)

इंडियन आइडल (Indian Idol)  का सीजन 10 समाप्त हो चुका है. सलमान अली (Salman Ali) ने बाकी चार कंटेस्टेंट को पछाड़कर खिताब पर कब्जा किया. इनाम के रूप में उन्हें 25 लाख का चेक दिया गया. फाइनल 2 में अंकुश भारद्वाज और सलमान ने जगह बनाई थी. मगर अंत में नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने सलमान अली को विजेता घोषित किया. लाइव वोटिंग के जरिए विनर का निर्णय लिया गया. सलमान अली को 2 करोड़ 55 लाख 63 हजार 765 वोट मिले. 25 लाख रुपये के चेक के साथ सलमान अली को एक कार भी दी गई.

इंडियन आइडल के टॉप 5 में नितिन कुमार, सलमान अली, अंकुश भारद्वाज, नीलांजना राय और विभोर पाराशर ने जगह बनाई थी. नीलांजना राय को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. फिनाले में सलमान अली ने जावेद अली के साथ परफॉर्म किया.

यह भी पढ़ें:-  'इंडियन आइडल 10' में सजेगी कुमार सानु के गीतों की महफिल

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 10 के फिनाले में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को भी देखा गया. तीनों सितारें अपनी फिल्म 'जीरो' को प्रमोट करने पहुंचे थे. तीनों की एंट्री रिक्शे से हुई थी. शो के होस्ट मनीष पॉल ने खास अंदाज में अनुष्का और कैटरीना का स्वागत किया. सुरेश वाडेकर और अलका याग्निक जैसे सिंगर्स भी फिनाले का हिस्सा बने.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कोलंबो के मौसम का हाल

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\