टीवी

'इंडियन आइडल 10' में सजेगी कुमार सानु के गीतों की महफिल

इंडियन आइडल सीजन 10 के आनेवाले एपिसोड में कुमार सानु अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे

'इंडियन आइडल 10' में सजेगी कुमार सानु के गीतों की महफिल
(Photo Credits: File Photo)

रियलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल 10' के प्रतियोगी लोकप्रिय गायक कुमार सानू के 50 लोकप्रिय गीत गाकर उन्हें सम्मान देंगे. बयान के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत में शो के शीर्ष 6 प्रतिभागी कुमार सानू के गीत गाते दिखेंगे.

'इंडियन आइडल 10' के एक एपिसोड 'रिटर्न ऑफ कुमार सानू' में कुमार सानू विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

'मेरा दिल भी कितना पागल है' और 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले सानू ने कहा, "'इंडियन आइडल 10' में वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है. यह अद्भुत है कि सभी प्रतियोगी मेरे गीत गाएंगे."

गौरतलब है इस शो पर हाल ही में कपिल शर्मा भी नजर आए. इसी के साथ बॉलीवुड के कई सारे सेलेबस अपनी फिल्म का प्रचार करने इस शो के सेट पर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).