भारत के डांस ग्रुप 'द किंग्स' ने जीता अमेरिकन रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस', इनाम में मिले 1 मिलियन डॉलर
मुंबई के हिप-हॉप डांस ग्रुप 'द किंग्स' ने अमेरिका का रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' जीत लिया है. उन्होंने शो के जज ने-यो, डेरेक हौघ और जेनिफर लोपेज को फिनाले में अपने डांस से खूब प्रभावित किया और दूसरे ग्रुप्स को हराकर फाइनल जीतने में कामयाब हुए.
मुंबई के हिप-हॉप डांस ग्रुप 'द किंग्स' (The Kings) ने अमेरिका का रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' (World Of Dance) जीत लिया है. उन्होंने शो के जज ने-यो, डेरेक हौघ और जेनिफर लोपेज को फिनाले में अपने डांस से खूब प्रभावित किया और दूसरे ग्रुप्स को हराकर फाइनल जीतने में कामयाब हुए. 'द किंग्स' को इनाम के रूप में 1 मिलयन डॉलर मिले है. 5 मई को फिनाले का आयोजन किया गया था. कैनेडियन डांसर ब्रिअर नोलेट, एली-एवा, यूनिटी एल ए और फिलीपींस के एक ग्रुप ने भी फिनाले में अपनी जगह बनाई थी.
'द किंग्स' की बात करें तो इस ग्रुप में कुल मिलाकर 14 सदस्य है. सभी की उम्र 17 से 27 साल के बीच है. पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे खिताब जीतने में सफल होंगे क्योंकि उनके डांस ने सभी को काफी इम्प्रेस किया था. एक नजर डालिए 'द किंग्स' की कुछ दमदार परफॉर्मेंसेज पर:-
फिनाले की परफॉर्मेंस
28 अप्रैल के एपिसोड में 'द किंग्स' ने 'बॉलीवुड सॉन्ग 'ये रात' पर शानदार डांस किया था.
रणवीर सिंह के गाने 'मलहारी' पर भी किंग्स ने जबरदस्त डांस किया था.
यह भी पढ़ें:- रियलिटी शो डांस प्लस 4' में भावुक हुए कपिल देव
आपको बता दें कि 'द किंग्स' इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3' के भी विजेता रह चुके हैं. इसके बाद से ही उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. 2015 की वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में भी 'द किंग्स' ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था. रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' की शुरुआत 26 फरवरी से हुई थी. शो का प्रसारण एनबीसी पर किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

