टीवी

Hina Khan ने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जाहिर किया दुख, खुद को बताया- Helpless Daughter

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस के साथ अपने दिल का हाल शेयर किया है. हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए खुद को हेल्पलेस डॉटर बताया है.

Hina Khan ने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जाहिर किया दुख, खुद को बताया- Helpless Daughter
हिना खान (Image Credit: Instagram)

कोरोना के चलते देश की स्थिति बेहद ही खराब चल रही है. इस महामारी में कई लोगों ने अपनों को खोया है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के भी पिता का निधन हो गया है. उनके निधन से हिना खान बुरी तरह से टूट गई है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस के साथ अपने दिल का हाल शेयर किया है. हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए खुद को हेल्पलेस डॉटर बताया है.

हिना खान ने लिखा कि मैं एक हेल्पलेस डॉटर हूं. मैं अपनी उस मां के साथ भी कुछ पल के नहीं रह सकती हूं. उसे मेरी उसे सबसे ज्यादा जरूरत है. समय बहुत खराब है. ये हमारे लिए ही नहीं है बल्कि हमारे आस-पास के बाकी लोगों के लिए भी. लेकिन वो कहावत है ना कि कठिन वक्त रुकता नहीं है मगर कठिन शख्स रुकता है. मैं बेहद मजबूत हूं, थी और रहूंगी. मैं अपने पिता की स्ट्रांग लड़की हूं. मुझे प्रार्थनाओं में याद रखें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

आपको बता दे कि हिना खान भी कोरोना पॉजिटिव आ गई है. वो अपने पिता के निधन के 6 दिन बाद ही कोरोना पॉजिटिव आ गई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).