हिना खान के इस बोल्ड वीडियो से फैन्स हुए नाराज, कहा- रमजान का महीना है, कुछ तो शर्म करो
हाल ही में हिना खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं. हिना के कुछ फैन्स को तो उनका यह वीडियो काफी पसंद आया पर कुछ लोग ऐसे भी थे जो उनके इस वीडियो से नाखुश दिखें
अभिनेत्री हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ऐसा ही अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही इस वीडियो में हिना का बोल्ड अंदाज भी देखा जा सकता है. हिना के कुछ फैन्स को तो उनका यह वीडियो काफी पसंद आया पर कुछ लोग ऐसे भी थे जो उनके इस वीडियो से नाखुश दिखें, जिसके बाद उन्होंने हिना को जमकर ट्रोल किया.
हिना ने यह वीडियो रमजान के महीने में पोस्ट किया और उनके कुछ फैन्स को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "रमजान का महीना है कुछ तो शर्म करों, हिना रोजे रख नहीं रही होगी...कम से कम रोजों का एहतराम ही कर लो. स्टुपिड गर्ल..एवर"
एक व्यक्ति ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "बहुत अफसोस की बात है, पहले रोजे के दिन आपने हिजाब में सेल्फी शॉट की और अब आपने हद कर दी...कुछ तो शर्म कीजिए."
एक और व्यक्ति ने लिखा, "रमजान का महीना है..सो सैड आपने अपने फैन्स को नाराज किया."
एक इन्स्टाग्राम ने यूजर लिखा कि, "जो चाहिए था वो मिल गया...पब्लिसिटी..पागल औरत"

आजकल स्टार्स का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात हो गई है और अब ये सितारें भी इन ट्रोल्स को इग्नोर करना ही सही मानते हैं. हिना खान को आखिरी बार बिग बॉस सीजन 11 में देखा गया था. वह इस शो की रनर-अप रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2018 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

