टीवी

हिना खान के इंस्टाग्राम पर हुए 80 लाख फॉलोअर्स, केक काटकर किया सेलिब्रेट

अभिनेत्री हिना खान के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 80 लाख तक पहुंच गई है. इस खास पल का जश्न हिना ने चॉकलेट केक काटकर मनाया, जिसकी एक तस्वीर भी उन्होंने साझा की है. तस्वीर में हिना केक को थामे नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "बधाई हो..8 मिलियन."

हिना खान के इंस्टाग्राम पर हुए 80 लाख फॉलोअर्स, केक काटकर किया सेलिब्रेट
हिना खान (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 80 लाख तक पहुंच गई है. इस खास पल का जश्न हिना ने चॉकलेट केक काटकर मनाया, जिसकी एक तस्वीर भी उन्होंने साझा की है. तस्वीर में हिना केक को थामे नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "बधाई हो..8 मिलियन."

हिना आगे लिखती हैं, "आठ मिलियन हैशटैगइंस्टफैम, हमारा परिवार बढ़ रहा है और आप सभी के प्रति मेरा प्याई नई बुलंदियों को छू रहा है, जिसका मुझे कभी पता ही नहीं चला. मैं बेहद ही विनम्रता और कृतज्ञता से लबरेज हूं. उन सभी को तह-ए-दिल से शुक्रिया, जो मेरे साथ शुरू से बने रहकर इस लंबे सफर को तय किया." यह भी पढ़े: हिना खान ने दिया वर्कआउट टिप, कहा- एक्सरसाइज के समय स्टाइलिश आउटफिट जरूरी

आखिर में वह लिखती हैं, "अब हमारे इस सफर में हमारी जिम्मेदारी और भी ज्यादा विनम्र, स्नेहमय और समझदार बनने की है. हैशटैगबिगरटूबीबेटर हैशटैगस्ट्रॉन्गरटूगेदर."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).