क्या टूट चुका है असीम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता? एक्ट्रेस के ट्वीट बाद अब सदमे में हैं फैंस
इस ट्वीट में हिमांशी खुराना ने बताया कि कोई भी हमें साथ नहीं देखना चाहता है. जिसके बाद उन्होंने हार्ट ब्रेक का इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.
असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के बीच की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एक दूसरे के करीब आए इस जोड़े को घर के बाहर मौजूद फैन्स ने भी ढेर सारा प्यार दिया. जिसके बाद दोनों असीमानशी कहकर बुलाया जाने लगा. शो खत्म होने के बाद भी लोगों के बीच इस जोड़ी का क्रेज खूब देखने को मिला. सोशल मीडिया से लेकर किसी भी इवेंट पर जब भी ये साथ नजर आए कमाल कर दिया. असीम और हिमांशी का एक साथ आया म्यूजिक वीडियो काला सोना नहीं भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा और पसंद किया गया. लेकिन अब लगता है कि इनके बीच का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है. जिसकी जानकारी हिमांशी के नए ट्वीट से देखने को मिल रही हैं.
इस ट्वीट में हिमांशी खुराना ने बताया कि कोई भी हमें साथ नहीं देखना चाहता है. जिसके बाद उन्होंने हार्ट ब्रेक का इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बॉस 13 से शुरू हुई इस लव स्टोरी में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है.
Nobody wana see us together.....💔
— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
हिमांशी के इस ट्वीट के बाद अब सोशल मीडिया पर फैन्स एक बाद एक लगातार ट्वीट कर इस जोड़े के बने रहने की कामना कर रहे हैं. आपको बता दे कि कल ही एक मैगजीन का कवर पेज सामने आया था. जिसमें हिमांशी और असीम एक साथ दिखाई दे रहे हैं. दोनों की इस फोटो में इनके बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी लेकिन अब ये ट्वीट किसी और तरफ इशारा कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

