टीवी

Sonali Phogat की मौत मामले में गोवा पुलिस नोएडा के अरावली अपार्टमेंट पहुंची

हरियाणा (Haryana) की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में लगातार जांच आगे बढ़ रही है.इसी कड़ी में सोमवार शाम को गोवा (Goa) पुलिस नोएडा (Noida) के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट परिसर पहुंची और फ्लैट नंबर 122 में रह रहे दो किरायेदारों से पूछताछ की .पुलिस ने करीब 1 घंटे तक उनसे पूछताछ की.

Sonali Phogat की मौत मामले में गोवा पुलिस नोएडा के अरावली अपार्टमेंट पहुंची

हरियाणा (Haryana) की भाजपा अभिनेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में लगातार जांच आगे बढ़ रही है.इसी कड़ी में सोमवार शाम को गोवा (Goa) पुलिस नोएडा (Noida) के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट परिसर पहुंची और फ्लैट नंबर 122 में रह रहे दो किरायेदारों से पूछताछ की .पुलिस ने करीब 1 घंटे तक उनसे पूछताछ की. यह भी पढ़ें: भाई के साथ Lalbaughcha Raja के दर्शन करने पहुंची Shehnaaz Gill, Shebaaz के हाथ में Sidharth Shukla का टैटू देख इमोशनल हुए फैंस

इस दौरान स्थानीय पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही. सोनाली ने फ्लैट को 2015 में खरीदा था. यहां आना जाना भी था लेकिन कोविड के बाद उन्होंने यहां आना लगभग बंद कर दिया था. उनके फ्लैट में दो किराएदार रह रहे हैं. एक किराएदार दंपत्ति 2020 से और एक महिला डॉक्टर करीब 5 महीने पहले किराए पर रहने के लिए आई हैं.गोवा पुलिस से एक इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंचे थे.

इन दोनों लोगों ने किरायेदारों से पूछताछ की जानकारी ली कि वह लोग यहां कब से रह रहे हैं. कितना किराया देते हैं, इसके अलावा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से फ्लैट की कीमत के बारे में भी जानकारी ली गई.पुलिस ने सोसायटी के लोगों से भी जानकारी ली कि सोनाली फोगाट यहां कब-कब आती थीं. उनके साथ कौन-कौन होता था और किन लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था.बताया जा रहा है कि साल 2015 में सोनाली फोगाट ने करीब 20 लाख रुपये में यह फ्लैट खरीदा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).