टीवी

देवोलीना भट्टाचार्जी को अरहान खान की फैन ने दी जान से मारने की धमकी, बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

रश्मि देसाई और अरहान खान के विवाद में कमेंट करने के चलते अब देवोलीना भट्टाचार्जी को सोशल मीडिया पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खुद को अरहान की फैन बताने वाली एक महिला ने देवोलीना को धमकी देते हुए लिखा कि अगर उन्होंने अपना मुंह बंद नहीं किया तो वो उन्हें जान से मरवा देंगी.

देवोलीना भट्टाचार्जी को अरहान खान की फैन ने दी जान से मारने की धमकी, बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट ने मुंबई पुलिस से की शिकायत
देवोलीना भट्टाचार्जी (Photo Credits: Instagram)

रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) के विवाद में कमेंट करने के चलते अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को सोशल मीडिया पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खुद को अरहान की फैन बताने वाली एक महिला ने देवोलीना को धमकी देते हुए लिखा कि अगर उन्होंने अपना मुंह बंद नहीं किया तो वो उन्हें जान से मरवा देंगी. इस बात की शिकायत देवोलीना ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से की है.

देवोलीना ने ट्विटर पर मिले मैसेजेस का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है जिसमें सबीहा अमन नाम की एक महिला रश्मि-अरहान मामले को लेकर देवोलीना को धमकाती दिख रही हैं. इतना ही नहीं, उस महिला ने देवोलीना को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो अपना मुंह बंद नहीं करेंगी तो उनकी लाश भी किसी को नहीं मिलेगी.

इस बात को लेकर देवोलीना ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र साइबर क्राइम डिपार्टमेंट से मदद मांगते हुए लिखा, "कृपया इस मैसेज को देखें जहां मुझे इस महिला द्वारा हत्या की धमकी दी जा रही है. आपसे अनुरोध है कि इसपर जल्द से जल्द कार्रवाई करें."

आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि अरहान खान ने रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट से  गैरकानूनी तरीके से 15 लाख रूपए निकाले थे जिसके स्क्रीनशॉट्स इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. ये भी बताया गया था कि अरहान ने रश्मि को धमकी भी दी थी. इसे लेकर देवोलीना ने अपनी दोस्त रश्मि का समर्थन करते हुए ट्विटर पर अरहान को जमकर लताड़ा था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ का इस दिन से शुरू होगा ऑडिशन? जंगल थीम रख सकते हैं मेकर्स!

इसी बात को लेकर अब लगता है कि अरहान के फैंस ट्विटर पर देवोलीना को टारगेट करते हुए उन्हें धमकियां दे रहे हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने देवोलीना को जवाब देते हुए कहा, "हमने मामले का संज्ञान ले लिया है. कृपया हमें पूरी जानकारी डायरेक्ट मैसेज करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).