टीवी

Coronavirus: करण वाही ने COVID-19 से बचाव के लिए दान की अपनी पूरी सेविंग्स, एक्ट्रेस आशा नेगी ने किया खुलासा

कोरोना वायरस से इस जंग में अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर चुके हैं. अब एक्टर करण वाही का नाम भी इस सूचि में जुड़ गया है. एक तरफ जहां कई सारे स्टार्स ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कोरोना वायरस के लिए कितना दान किया है वहीं करण ने इस बात को किसी से शेयर नहीं किया था.

Coronavirus: करण वाही ने COVID-19 से बचाव के लिए दान की अपनी पूरी सेविंग्स, एक्ट्रेस आशा नेगी ने किया खुलासा
करण वाही और आशा नेगी (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: कोरोना वायरस से इस जंग में अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर चुके हैं. अब एक्टर करण वाही (Karani Wahi) का नाम भी इस सूचि में जुड़ गया है. एक तरफ जहां कई सारे स्टार्स ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कोरोना वायरस के लिए कितना दान किया है वहीं करण ने इस बात को किसी से शेयर नहीं किया था.

करण के इस नेक काम की सराहना करते हुए उनकी दोस्त आशा नेगी (Asha Negi) ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया. आशा ने कहा कि वो जानती हैं करण कभी इस बात का खुलासा नहीं करेंगे और इसलिए वो स्वयं ही इस बात को सभी के साथ शेयर कर रही हैं.

आशा नेगी का इंस्टाग्राम पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

आशा ने इंस्टा-स्टोरी पर इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वो बेहद गर्व महसूस करती हैं कि वो करण की दोस्त हैं. करण ने कोविड-19 से राहत कार्य के लिए अपनी पूरी सेविंग्स दान दी है.इसे पढ़ने के बाद अब फैंस की उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: अक्षय कुमार ने दिया 25 करोड़ रूपए का दान तो शत्रुघ्न सिंह ने ये बयान देकर कसा उनपर तंज?

बता दें कि अब तक अक्षय कुमार, पवन कल्याण, प्रभास, कपिल शर्मा, अर्जुन बिजलानी, वरुण धवन समेत अन्य कई लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपना दान कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).