Bigg Boss OTT: जीशान और प्रतीक के बीच हुई धक्का-मुक्की, वीडियो आया सामने
घर में चल रहे नए बॉस लेडी और बॉस मैन टास्क के दौरान प्रतीक सहेजपाल और जीशान खान के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. दोनों एक दूसरे पर अटैक करते नजर आए.
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की शुरुआत हो चुकी है. जैसा उम्मीद थी घर के अंदर झगड़े भी शुरू हो चुके हैं. जुबानी झगड़ों के बाद अब बात हाथापाई पर आ चुकी है. घर के अंदर जुबानी लड़ाई होने के साथ-साथ अब धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है. घर में चल रहे नए बॉस लेडी और बॉस मैन टास्क के दौरान प्रतीक सहेजपाल और जीशान खान के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. दोनों एक दूसरे पर अटैक करते नजर आए. जबकि वहीं टास्क के संचालक राकेश बापट और शमिता शेट्टी बीच बचाव करती दिखाई दे.
वूट के नए वीडियो में जीशान और प्रतिक की यह लड़ाई साफ देखने को मिल रही है. जबकि वहीं टास्क के संचालक राकेश और शमिता उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. आप भी देखिए ये लड़ाई.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस टास्क में दिव्या और जीशान ने बाजी मार ली है और वह घर के नए बॉस लेडी और बॉस मैन बन चुके हैं. बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. यह शो 6 हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगा. जिसके बाद मेकर्स बिग बॉस 15 को कलर्स पर लांच करेंगे. जिसे सलमान खान होस्ट करते दिखाई देंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

