टीवी

Bigg Boss OTT का खिताब जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल ने खुशी से किया डांस, Rannvijay Singh को लगाया गले

इस वीडियो को वरुण सूद ने अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है. जिसमें ट्रॉफी जीतने के बाद दिव्या खुशी दौड़कर रणविजय के पास जाती हैं और गले लगा लेती हैं.

Bigg Boss OTT का खिताब जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल ने खुशी से किया डांस, Rannvijay Singh को लगाया गले
दिव्या अग्रवाल और रणविजय (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का ख़िताब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपने नाम कर चुकी हैं. टॉप 5 में उन्होंने शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, राकेश बापट और प्रतीक सहजपाल को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की. दिव्या अग्रवाल की इस जीत के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. तो वहीं दिव्या ने बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ साथ करीबी दोस्तों के साथ पार्टी मनाई. जिसके कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर दिव्या का हर एक फैन इमोशनल हो जाएगा.

दरअसल इस वीडियो को वरुण सूद ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें ट्रॉफी जीतने के बाद दिव्या खुशी दौड़कर रणविजय के पास जाती हैं और गले लगा लेती हैं. दरअसल रणविजय एक लंबे समय से रोडीज और स्प्लिटविला जैसे शो होस्ट कर रहें हैं. वरुण और दिव्या इस शो का पार्ट रह चुके हैं. ऐसे में रणविजय उनके लिए एक आइडियल फिगर की तरह है. यही कारण है कि जीत के बाद दिव्या इस तरह रणविजय के पास भागकर जाती हैं और गले लगा लेती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

आपको बता दे कि दिव्या ने ट्रॉफी के साथ साथ 25 लाख रुपए भी जीते हैं. दिव्या की इस कामयाबी के बाद उनके तमाम दोस्त और यारों का खुश होना लाजमी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).