Bigg Boss 18 में सलमान खान ने Ashneer Grover से किया सवाल, फैंस बोले- 'जी जी कर रहा है' (Watch Video)
बिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में सलमान खान और भारत पे के को-फाउंडर तथा शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिली.
Salman Khan Grills Ashneer: बिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में सलमान खान और भारत पे के को-फाउंडर तथा शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिली. सलमान ने शो में अशनीर का स्वागत करते हुए उनके पुराने विवादित बयानों पर सवाल उठाए, जिनमें उन्होंने सलमान से जुड़ी कुछ बातें कही थीं. सलमान ने अशनीर से पूछा, “मैंने सुना है कि आपने मेरे बारे में कुछ कहा था. आपने कहा कि 'हमने तो इसको इतने में साइन कर लिया'. और उसका आंकड़ा भी गलत दिया. तो ये दोगलापन क्यों?"
इस पर अशनीर ने जवाब दिया, "आपको जो हमने ब्रांड एंबेसडर दिया, वह शायद मेरी सबसे स्मार्ट मूव्स में से एक था." हालांकि, सलमान ने उनके पुराने रवैये की ओर इशारा करते हुए कहा, "जो वीडियो मैंने देखा है, वहां आपका एटीट्यूड कुछ और था." अशनीर ने सफाई देते हुए कहा कि शायद उनके पॉडकास्ट में बात सही तरीके से नहीं आई. क्लिप का अंत सलमान के इस बयान के साथ हुआ, "लेकिन जैसे ये है, ये बराबर आ रहा है."
सलमान खान ने अशनीर पर दागे सवाल:
Look at the way Ashneer stands and talks in front of Salman 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/AUbMrBc3Ih
— Prayag (@theprayagtiwari) November 15, 2024
सोशल मीडिया पर इस बातचीत के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, "जी जी कर रहा है." यह मजाकिया पल बिग बॉस 18 के दर्शकों के लिए एक हाइलाइट बन गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

