टीवी

Bigg Boss 16: चिकन के लिए गुहार लगाने वाले Shalin Bhanot को  'बिग बॉस' ने लगाई फटकार, बोले - तुम्हें सिर्फ एक चीज  से मतलब है (Watch Video)

'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी गौतम विग ने अपनी कप्तानी के लिए घर के सभी सदस्यों का राशन का दान कर दिया, इसके लिए घर में विवाद शुरू है.

Bigg Boss 16: चिकन के लिए गुहार लगाने वाले Shalin Bhanot को  'बिग बॉस' ने लगाई फटकार, बोले - तुम्हें सिर्फ एक चीज  से मतलब है (Watch Video)
कलर्स (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 16: मुंबई, 31 अक्टूबर: 'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी गौतम विग ने अपनी कप्तानी के लिए घर के सभी सदस्यों का राशन का दान कर दिया, इसके लिए घर में विवाद शुरू है. वहीं शालिन भनोट को जब चिकन खाने के लिए चिल्लाते हुए पाया गया तो बिग बॉस को गुस्सा आ गया. चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक प्रोमो में, शालिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "बिग बॉस आप पुष्टि करेंगे कि आप चिकन भेज रहे हैं कि नहीं. चिकन तो चाहिए ही." Pushpa 2: 'पुष्पा: द रुल' की शूटिंग हुई शुरु, फिल्म के सेट से Allu Arjun का फर्स्ट लुक हुआ आया सामने (See Pic)

इसके बाद बिग बॉस शालिन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनकी मांग पर उन्हें फटकार लगाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस ने कहा, "शालिन आप को घर में एक ही चीज से लेना देना है. आपका 150 ग्राम चिकन आप के सामने रखा है. अब आप ये चिकन लेकर जा सकते हैं और अपना नाटक बंद कर सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).