Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: निक्की तंबोली ने बीबी मॉल से की शॉपिंग, एजाज खान के इस राज का हुआ खुलासा
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है. ऐसे में आज वीकेंड का वार एपिसोड में काफी धमाका देखने को मिला. हमेशा की तरह सलमान ने आज एक बार फिर अपने घरवालों की क्लास लेना शुरू कर दी. हफ्तेभर की गतिविधियों को लेकर तो सलमान ने बात की ही साथ की कुछ बड़े खुलासे भी किये.
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है. ऐसे में आज वीकेंड का वार एपिसोड में काफी धमाका देखने को मिला. हमेशा की तरह सलमान ने आज एक बार फिर अपने घरवालों की क्लास लेना शुरू कर दी. हफ्तेभर की गतिविधियों को लेकर तो सलमान ने बात की ही साथ की कुछ बड़े खुलासे भी किये. शो पर पूर्व बिग बॉस विनर्स गौहर खान (बिग बॉस 7) और सिद्धार्थ शुक्ला (बिग बॉस 13) समेत हिना खान भी तूफानी मेंटर के रूप में नजर आ रही हैं. ये मेंटर्स ही तय करेंगे कि घर में कौनसा सदस्य रहेगा और कौनसा नहीं.
सलमान खान ने आज के एपिसोड में अभिनव शुक्ला की जमकर क्लास ली. उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में एक शुक्ला था (सिद्धार्थ शुक्ला) जिन्होंने सभी की नींद उड़ा दी और इस सीजन में एक शुक्ला है जो सभी को सुला रहा है. ये कहकर सलमान ने अभिनव की तुलना सिद्धार्थ से की.
इसी के साथ ने रुबीना दिलैक को सलाह दी कि वो अपनी लड़ाई खुद लड़ें और अपने पति के कारण एक तरफ न हो जाएं. इन सब के अलावा ने आज सलमान ने एजाज खान की पस्त लाइफ के रिलेशनशिप का भी भंड़ाफोड़ किया.
एजाज शो में सिद्धार्थ को बताते हैं कि उनके पास्ट रिलेशनशिप के चलते वो काफी परेशान हो चुके हैं. बाद में इसे लेकर सलमान उन्हें नसीहत देते हैं कि अगर वो कुछ गलते कहते या करते हैं तो शो पर वो दुनिया के सामने भी गलत साबित होंगे.
इसी के साथ निक्की तंबोली जिन्होंने घर में सभी का दिल जीतना शुरू कर दिया है, उन्हें स्लालमन एक मजेदार टास्क देते हैं. उन्हें 2 मिनट के लिए बीबी मॉल से शॉपिंग की इजाजत दी जाती है. इस दौरान निक्की अपने जरुरत की हर वो चीज उठा लेती हैं जो उन्हें चाहिए होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

