Bigg Boss 14: टीना दत्ता ने बिग बॉस को लिखा लव लेटर, शो में एंट्री को लेकर कही ये बात

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीना दत्ता (Tinaa Dattaa) इस बार के बिग बॉस में एंट्री करने जा रही हैं. जिसके बाद से ही लोग टीना दत्ता को लगातार फोन करके उनसे इस बारे में पूछ रहें हैं.

टीना दत्ता (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे है. ऐसे में शो में आने वाले कंटेस्टेंटस को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीना दत्ता (Tinaa Dattaa) इस बार के बिग बॉस में एंट्री करने जा रही हैं. जिसके बाद से ही लोग टीना दत्ता को लगातार फोन करके उनसे इस बारे में पूछ रहें हैं. जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई पेश की है. इसके साथ ही टीना दत्ता ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस को एक लव लेटर भी लिखा है.

टीना दत्ता ने अपने इस लव लेटर पोस्ट करने के साथ लिखा कि 'मेरे फेवरिट बिग बॉस के लिए मेरा लव लेटर.रोमांस खराब मत करना.' जबकि उन्होंने लेटर में लिखा कि ' डियर बिग बॉस, क्या आपको पता है कि आपको कितना प्यार करते हैं? जब से आपके साथ मेरी काल्पनिक रिलेशनशिप की अफवाहें शुरू हुई है तब से मुझे कॉल आ रही है. मेरी वार्डरोब के लिए स्पॉन्सरशिप के ऑफर आ रहे हैं. मीडिया से कॉल आ रही है. हम दोनों की खबरें छप रही हैं. लेकिन मेरी डार्लिंग यह जोड़ी नहीं बन सकती. बावजूद इसके मैं तुमसे प्यार करती हूं लेकिन एक ऑडियंस के तौर पर ना एक कि कंटेस्टेंट के तौर पर.'

कलर्स के शो उतरन से लोगों की जुबान पर छाई टीना दत्ता एक लंबे समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं. ऐसे में कहा जा रहा था कि वो बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं.

Share Now

\