Bigg Boss 14: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 14' 4 अक्टूबर से टीवी पर होगा प्रसारित, 3 दिन पहले भाईजान शूट करेंगे पहला एपिसोड
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और और इस शो के लिए काम भी जोरों शोरों से चल रहा है. हाल ही में सलमान ने शो के लेटेस्ट सीजन का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
- Read in
- English
Bigg Boss 14: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और और इस शो के लिए काम भी जोरों शोरों से चल रहा है. हाल ही में सलमान ने शो के लेटेस्ट सीजन का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये शो 4 अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा और इसके पहले एपिसोड के लिए सलमान तीन दिन पहले शूट करेंगे.
सलमान अपनी फिल्म 'राधे' को पूरा करने में जुटे हुए हैं क्योंकि इस फिल्म के कुछ भाग पर काम अभी बचा हुआ है. इसे पूरा करने के बाद सलमान 'बिग बॉस 14' के प्रीमियर एपिसोड के लिए शूट करेंगे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान ने इस शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के लिए अपना पूरा एक दिन दिया है.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: पनवेल फार्महाउस से मुंबई लौटे सलमान खान, शुरू की ‘बिग बॉस 14’ की शूटिंग
रिपोर्ट में कहा गया कि इस शो को 4 अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित किया जाना है. हमेशा से ये होता आया है कि शो के पहले एपिसोड के लिए 1 दिन पहले शूट किया जाता था ताकि इसके प्रतिभागियों की जानकारी को गुप्त रखा जा सके. लेकिन कोरोना संकट के चलते सभी बातों को ध्यान में रखकर तीन दिन पहले इसके लिए शूट किया जाएगा.
इसी के साथ सलमान के इस शो में इस बार लाइव ऑडियंस भी देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा. कयास लगाया जा रहा है कि इस बार शो के मेकर्स ने इसे और भी ग्रैंड बनाने का फैसला किया है और फिलहाल सबही बातें सीक्रेट के तौर पर रखी गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

