Bigg Boss 14: घर में आज लगेगी कव्वाली की महफिल, गानों गानों में होगी तानो की बरसात (Video)
एक टीम के सिंगर हैं राहुल वैद्य तो दूसरी टीम के सिंगर है जान कुमार सानु. दोनों ही टीम के एक बाद एक दूसरे पर गानों गानों से ताने मारती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं टीम के बाकी सदस्य इनके साथ सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं.
Bigg Boss 14: बिग बॉस में आज की रात एक बार फिर काफी धमाल होने जा रहा है. क्योंकि आज की रात घर में लगने जा रही हैं कव्वाली की महफिल. जहां घर के सदस्य 2 टीमों में बंट चुके हैं और अब ये सभी एक दूसरे पर गानों से ताने मारते दिखाई देंगे. दरअसल घर के अंदर इस समय 2 सिंगर हैं. हालांकि नार्मल दिनों में इनकी सिंगिंग का जलवा तो देखने को नहीं मिलता है. लेकिन टास्क के दौरान इनके बीच की टक्कर काफी मजेदार होती है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. घर वालों को 2 टीमों में बांट दिया गया है.
एक टीम के सिंगर हैं राहुल वैद्य तो दूसरी टीम के सिंगर है जान कुमार सानु. दोनों ही टीम के एक बाद एक दूसरे पर गानों गानों से ताने मारती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं टीम के बाकी सदस्य इनके साथ सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
जबकि वहीं घर के होस्ट सलमान खान भी इनकी इस मस्ती को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. आपको बता दे कि कल का दिन घर वालों के लिए काफी इमोशनल रहा. घर से आए दिवाली गिफ्ट्स को पाकर कई सदस्य रो पड़े थे. जबकि वहीं सलमान खान के सामने एक बार फिर कविता कौशिक और एजाज खान के बीच बहस शुरू हो जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

