टीवी

Bigg Boss 14: अली गोनी ने वेब सीरीज के लिए ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर?

बोनी कपूर के शो जिद्द में गोनी का अहम किरदार निभाने का मौका मिला है. जिसमें वो अमित साध और अमृता पूरी के साथ नजर आने जा रहे हैं.

Bigg Boss 14: अली गोनी ने वेब सीरीज के लिए ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर?
अली गोनी (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही शो के कंटेस्टेंटस के साथ मिलकर अपना दम दिखाएंगे. ऐसे में खबर थी कि टीवी के दमदार एक्टर अली गोनी (Aly Goni) भी इस बार के बिग बॉस के सीजन में नजर आने जा रहे हैं. लेकिन फिर ये जानकारी मिली की अली इस सीजन का हिस्सा नहीं बनने जा रहें हैं. स्पॉटबॉय की खबर की माने तो अली ने बिग बॉस में 14 में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन फिर उन्होंने इस विवादित शो की बजाए बोनी कपूर के नए वेब शो को चुन लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर के शो जिद्द में गोनी का अहम किरदार निभाने का मौका मिला है. जिसमें वो अमित साध और अमृता पूरी के साथ नजर आने जा रहे हैं. जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है. इस प्रोजेक्ट को लेकर अली काफी उत्साहित हैं. क्योंकि वो इससे डिजिटल डेब्यू करने जा रहें हैं.

जिद्द नाम के इस वेब शो को बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे जबकि विसाल मंगलोरकर डायरेक्ट करने जा रहें हैं. जिसकी कहानी एक ऐसे जोड़े की इर्द गिर्द घूमती दिखाई देगी. जो हर हाल में हार नहीं मानते. शो में एक्शन और थ्रिल्स की भी भरमार होने जा रही हैं. आपको बता

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).