Bigg Boss 14 में अपने सफर को देखकर रो पड़े घर वाले, नम आंखों से किया शुक्रिया (Video)
बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में सभी घरवाले एक-एक कर अपने सफर को वीडियो के जरिए दे सकते हैं. जिससे देखने के बाद इन सभी की आंखें नम हो जाती है. राहुल वैद्य, राखी सावंत, रूबीना दिलाईक, अली गोनी और निक्की तंबोली सभी के सभी इमोशनल होते नजर आए.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का आखिरी हफ्ता बचा हुआ है. कुछ ही घंटों में इस सीजन के विनर का ऐलान हो जाएगा. रूबीना दिलाईक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली में से बिग बॉस 14 की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी इसका पता फैंस को चल जाएगा. शो खत्म होने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. वही घर के अंदर मौजूद सदस्यों ने बिग बॉस में अपने अब तक के सफर को देखा जिसे देखने के बाद वह सभी इमोशनल होते दिखाई दिए. बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में सभी घरवाले एक-एक कर अपने सफर को वीडियो के जरिए दे सकते हैं. जिससे देखने के बाद इन सभी की आंखें नम हो जाती है. राहुल वैद्य, राखी सावंत, रूबीना दिलाईक, अली गोनी और निक्की तंबोली सभी के सभी इमोशनल होते नजर आए.
घर में हुई लड़ाई, दोस्ती, मस्ती और प्यार को दर्शकों ने खूब जमकर एन्जॉय किया लेकिन घर में मौजूद सदस्य उसे नहीं देख सके थे. जिसके बाद अब जब उन्होंने अपनी जर्नी को प्रोमो के रूप में देखा तो उनकी आंखें भर आई है. आप भी देखिए इनके वीडियो.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आपको बता दे कि बिग बॉस 14 की ट्रॉफी किसके सिर सजने जा रही है. इसका ऐलान कल तक हो जाएगा. मौजूद वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक रुबीना दिलैक ट्रॉफी जीतने के काफी करीब मानी जा रही हैं. जबकि वहीं राहुल वैद्य को भी अच्छे खासे वोट मिल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

