टीवी

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम जाने को हैं बेताब

रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि वह जिम जाना मिस कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर साझा एक तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखते हैं, 'वह चीज जिसे सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए करने की जरूरत है..लेकिन, हां मुझे जिम की याद आ रही है.'

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम जाने को हैं बेताब
सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' (Bigg Boss - Season 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का कहना है कि वह जिम जाना मिस कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर साझा एक तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखते हैं, 'वह चीज जिसे सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए करने की जरूरत है..लेकिन, हां मुझे जिम की याद आ रही है.'

सिद्धार्थ की यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है और इस पर जमकर लाइक्स भी आ रहे हैं. यह भी पढ़े: Mothers Day Special: सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कहा- मां जो भी बनाती हैं, खास होता है

 

View this post on Instagram

 

Things I need to do to be on social media 😋.... but yes missing the gym 😉

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

सिद्धार्थ के इस फोटो को 6 लाख 43 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. तो वहीं उनके फैंस उन्हें कमेंट्स कर 'बाहुबली सिद्धार्थ' के नाम से पुकार रहे हैं.

मार्च के महीने में सिद्धार्थ पंजाबी अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) संग वीडियो एल्बम 'भुला दूंगा' में नजर आए थे. दर्शन रावल ने इस गीत को गाया था. गाने में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).