Bigg Boss 13: विकास गुप्ता की चाल के चलते घर में खड़ा हुआ नया बवाल, कश्मीरा शाह और देवोलीना भट्टाचार्जी को आया गुस्सा
विकास की इस चोरी को देख कश्मीरा शाह और देवोलीना बुरी तरह से नाराज हो जाते हैं. जिसके बाद हर कोई विकास को डांट लगाते दिखाई देता है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में आए सदस्यों के कनेक्शन से माहौल काफी बदल चुका है. विकास गुप्ता, देवोलीना भट्टाचार्जी, शेफाली जरीवाला, हिमांशी खुराना, कश्मीरा शाह सहित शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह के भाई ने घर में एंट्री मारी हैं. घर में नए पुराने लोगों के चलते कई खुलासे हो रहे हैं. जिसके बाद घर में पहला हंगामा भी देखने को मिलने वाला है. दरअसल आज के एपिसोड में सदस्यों के साथ उनके कनेक्शन भी टास्क का हिस्सा होंगे. जहां आसमान से बरसते नोटों को जो टीम सबसे ज्यादा कलेक्ट करेगा वो बाजी मार लेगा.
ऐसे में टास्क के दौरान काफी बवाल देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस के प्रीव्यू में देखने को मिल रहा है कि घर वाले पैसे जमा करने के साथ चोरी पर भी डिस्कस कर रहे हैं. टास्क के अंत में सभी अपने जमा किए नोटों की गिनती बताते हैं. जहां शहनाज के भाई कहते है कि उनकी टीम ने सबसे ज्यादा 506 नोट इकट्ठा किए हैं. जिसके बाद विकास उन्हें पैसे गिनाने को कहते हैं. जिसपर शाहबाज पैसे सामने रख देते हैं और विकास उसे लेकर भाग जाते हैं.
विकास की इस चोरी को देख कश्मीरा शाह और देवोलीना बुरी तरह से नाराज हो जाते हैं. एक तरफ कश्मीरा जहां विकास से कहती हैं कि आरती का सगा बन रहा है मेरे से ज्यादा, तेरे बड़ा कोई फ्लिपर नहीं है. तो वहीं देवोलीना भी विकास पर बुरी तरह से नाराज होती दिखाई दी और रोते हुए दिखाई देती हैं. जबकि विकास किसी की भी बात मानने के मूड में नजर नहीं आते हैं. जबकि घर में चल रहे बवाल के बीच सिद्धार्थ बिग बॉस से कहते हैं कि अगर विकास ने चीटिंग की है तो उन्हें कैप्टन की रेस से बाहर कर दिया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

