Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने घर में किया बड़ा ड्रामा, विकास गुप्ता ने उन्हें बाथरूम में किया लॉक
टास्क में खुद के साथ पक्षपात होने का आरोप लगाने वाली शेफाली बग्गा. देर रात घर में सो रहे सभी सदस्यों की नींद खराब करने का फैसला करती हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में कोई ड्रामा ना हो ऐसा हो नहीं सकता. ऐसे में एक बार फिर घर में नया ड्रामा होता दिखाई देगा. इस बार शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) घर वालों के रातों की नींद हराम करती दिखाई देंगी. जिसके बाद घर वाले उन्हें अपने अंदाज में मजा चखाते दिखाई देंगे. दरअसल कैप्टन बनने के नए टास्क में शेफाली बग्गा और उनकी टीम मेंबर रश्मि देसाई के बीच जमकर बहस होती है. जिसके बाद नाराज शेफाली टास्क की सारी प्रॉपर्टी तोड़ने फोड़ने में जुट जाती हैं. तो वहीं घर के दूसरे सदस्य शेफाली से ऐसा करने से मना करते हैं. लेकिन शेफाली नहीं मानती. जिसके बाद आज ऑनएयर होने जा रहे एपिसोड में शेफाली देर रात सबको परेशान करती दिखाई देंगी.
दरअसल टास्क में खुद के साथ पक्षपात होने का आरोप लगाने वाली शेफाली बग्गा. देर रात घर में सो रहे सभी सदस्यों की नींद खराब करने का फैसला करती हैं. ऐसे में शेफाली सभी के सिर पर बर्तन बजाती दिखाई देती हैं. जबकि बाकी घर वाले उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं. लेकिन शेफाली टस से मस नहीं होती है. जिसके बाद विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला और अरहान खान उन्हें उठाकर बाथरूम में बंद कर देते हैं.
तो वहीं दूसरी तरफ आज घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच भी अलग बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. जहां सिद्धार्थ शहनाज को इग्नोर करते दिखाई देंगे वहीं शहनाज हर हाल में सिद्धार्थ को मनाती दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

