टीवी की टीआरपी रेस में बिग बॉस 13 की दोबारा हुई एंट्री, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लड़ाई थी चर्चा में

पिछले हफ्ते असीम और सिद्धार्थ के बीच एक बार फिर जमकर लड़ाई हुई. दोनों एक दूसरे को गालियां देते और नीचा दिखाते दिखाई दिए. घर माहौल इतना गर्म हो गया कि बिग बॉस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा.

बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में जिस तरह की लड़ाई झगड़े चल रहे हैं. वैसा पहले किसी सीजन में नहीं देखा गया. इस बार के सीजन में धक्का-मुक्की और गालियों की कोई कमी नहीं बची. लेकिन इतने सारे ड्रामे के बाद भी बिग बॉस का ये शो टीआरपी (TRP) की लिस्ट में जगह नहीं बना पा रहा है. लेकिन बीते हफ्ते घर में सिद्धार्थ और असीम के बीच हुई लड़ाई ने शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल लाया. जिसके चलते इस बार ये शो टॉप 10 शोज की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गया. जो बेशक मेकर्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है.

दरअसल पिछले हफ्ते असीम और सिद्धार्थ के बीच एक बार फिर जमकर लड़ाई हुई. दोनों एक दूसरे को गालियां देते और नीचा दिखाते दिखाई दिए. घर माहौल इतना गर्म हो गया कि बिग बॉस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा. जिसके बाद घर में आए रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ और असीम को घर में शांत रहने की सलाह दी. जिसके बाद सलमान खान भी दोनों की क्लास लगाते दिखाई दिए. जिसके चलते शो की टीआरपी में उछाल आया. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई के साथ खराब रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया कहां से शुरू हुआ दोनों का झगड़ा

वैसे इसके अलावा जो शो इस बार टीआरपी चार्ट पर राज करते नजर आए. वो रहे कुंडली भाग्य, नागिन 4, ये जादू है जिन्नी का, कुमकुम भाग्य और तारक मेहता का उल्टा चश्मा. जो पहले नंबर से पांचवे स्थान पर रहें.

Share Now