Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई के साथ खराब रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया कहां से शुरू हुआ दोनों का झगड़ा
सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई के साथ झगड़े पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर दोनों के बीच की ये लड़ाई कहां से शुरू हुई.
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) के बीच चलने वाली लड़ाई से भला कौन नहीं वाकिफ है. बिग बॉस के घर में जिस तरह से दोनों ये दोनों एक दूसरे से झगड़े कर रहे हैं. उससे दोनों के बीच की कड़वाहट का लेवल साफ समझ आता है. रश्मि और सिद्धार्थ दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. बिग बॉस के घर में जहां रश्मि ने सिद्धार्थ पर शो दिल से दिल तक के दौरान सेट पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि पर गोवा तक उनका अपना पीछा करने का आरोप लगाया था.
ऐसे में हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो इतनी नफरत और गुस्सा भरा हुआ है? लेकिन अब सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों इनके बीच इतनी लड़ाई हो रही हैं. दरअसल बीते एपिसोड के दौरान सिद्धार्थ ने पारस, माहिरा और शेफाली जरीवाला के साथ बातचीत में बताया कि आखिर दोनों के बीच इतनी कड़वाहट क्यों हैं.
बातचीत के दौरान सिद्धार्थ सभी से पूछते है कि तुम्हे क्या लगता है कि हमारे बीच आखिर क्या गलत हुआ होगा? एक आउट साइडर के होने के नाते तुम सब क्या सोचते हो. जिसके बाद पारस और शेफाली अपनी-अपनी बात रखते है.
ऐसे में सिद्धार्थ ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है सारी बातें झूठी हैं. हम दोनों की बीच कुछ गलतफहमियां जरूर हुई थी लेकिन सब साफ हो चुका था. शो के दौरान हमारे बीच बहुत अच्छा बांड था. कभी कोई लड़ाई नहीं हुई. सारा झगड़ा तब शुरू हुआ जब मैंने रश्मि से कट ऑफ किया और बात करना बंद कर दिया. इसके साथ ही सिद्धार्थ ने कहा कि रश्मि इसलिए उनसे खुलकर नहीं लड़ती क्योंकि ऐसी कोई सच्चाई है ही नहीं जिसे लेकर लड़ा जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

