टीवी

Bigg Boss 13: आज रात घरवालों के इमोशन की होगी परीक्षा, निकलेंगे आंसू और टूटेंगे दिल (Video)

आज का एपिसोड घरवालों के साथ दर्शकों के लिए भी किसी इमोशनल रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होगा.

Bigg Boss 13: आज रात घरवालों के इमोशन की होगी परीक्षा, निकलेंगे आंसू और टूटेंगे दिल (Video)
बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज रात घरवालों के इमोशन की परीक्षा होती दिखाई देगी. क्योंकि आज रात का एपिसोड घरवालों को इमोशनल जर्नी पर ले जाएगा. दरअसल क्रिसमस (Christmas) के मौके आज कई घरवालों उनके घर से आया खाना मिलेगा. जिसके खाकर उनके आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे वहीं टास्क के दौरान शहनाज और विशाल घरवालों से उनकी फेवरेट चीजें नष्ट करने को कहेंगे. जिसके चलते कई घर वालों के आंसू निकल जाएंगे. बिग बॉस के दो नए प्रोमो में ऐसा ही ही कुछ देखने को मिल रहा है.

पहले प्रोमो में घर के अंदर मुंबई के फेमस डब्बावाले इंटर होते दिखाई देते हैं. जिसके बाद वो कई सदस्यों के घर से बना खाना लेकर उनके पास आते हैं. ऐसे में माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला अपने घर से आए खाने को सभी के साथ शेयर करते हैं. इस दौरान पारस, आरती, माहिरा और शेफाली खाना खाकर इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं.

जिसके बाद दूसरे प्रोमो में शहनाज और विशाल घर के नए कैप्टन बनने के लिए घर वालों से अपनी फेवरेट चीजों को नष्ट करने की अपील करते दिखाई देते हैं. जहां रश्मि विशाल के कहने पर अपने फैमिली की फोटो नष्ट करती हैं वहीं असीम अपनी फेवरेट चैम्पियनशिप बेल्ट शहनाज के लिए कुर्बान कर देता है. हालांकि असीम के फेवर को सिद्धार्थ और पारस मनाने से इंकार कर देते हैं वहीं शहनाज सिद्धार्थ से इस बात को लेकर खफा होती दिखाई देती है. हालांकि माहिरा अपनी मां की तस्वीर को काटने से साफ मना कर देती हैं.

ऐसे में साफ है कि ये दिन घरवालों के लिए किसी इमोशनल रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा होगा. जिसे दर्शक आज अपने टीवी स्क्रीन पर देखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).