Bigg Boss 13: सलमान खान के शो में छपाक को प्रमोट करने पहुंची दीपिका पादुकोण, कंटेस्टेंटस को लेकर निकली राइड पर
दीपिका पादुकोण के साथ एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल भी बिग बॉस में पहुंची. घर में आई दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल ने पहले अपनी इमोशनल स्टोरी से सभी की आंखे नम कर दी.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्म छपाक (Chhapaak) को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. कल तक जिस बिग बॉस (Bigg Boss 13) में दीपिका के आने के चांस ना के बराबर थे वहीं दीपिका पादुकोण अब सलमान खान (Salman Khan) के इस विवादित शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची. इस मौके पर दीपिका पादुकोण के साथ उनके को-स्टार विक्रांत मैसी संग एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल भी पहुंची. घर में आई दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल ने पहले अपनी इमोशनल स्टोरी से सभी की आंखे नम कर दी. घर का लगभग हर सदस्य लक्ष्मी की स्टोरी सुनकर इमोशनल होता दिखाई देगा. जिसके बाद दीपिका घर के अंदर एक टास्क खेलेंगी. जिसके विनर को लेकर बाहर निकलती हैं और सभी के साथ जीप राइड करती हैं.
दीपिका पादुकोण के इस जीप राइड की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां दीपिका पादुकोण संग शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, मधुरिमा तुली नजर आ रही हैं. जबकि विशाल आदित्य सिंह जीप चलाते नजर आए. बेशक ये घर वाले के लिए एक यादगार मोमेंट से जरा भी कम नहीं रहा होगा. एक लंबे समय से घर में रहने के बाद उन्हें दीपिका के चलते बाहर आने का मौका जो मिला.
#BB13 LATEST PIC WHERE #DeepikaPadukone WITH CONTESTANTS RIDING JEEP IN FLIMCITY... & DRIVE BY #VishalAadityaSingh #ShehnaazGill #MadhurimaTuli #ArtiSingh pic.twitter.com/u0B29AXCJg
— Sidharth Shukla Fandom (@ShuklaFandom) January 10, 2020
हालांकि स्टेज पर सलमान खान और दीपिका पादुकोण के बीच कैसी मस्ती दिखाई देगी उसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं. लेकिन बेशक जब इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार एक साथ एक मंच पर मौजूद होंगे तो नजारा देखने लायक होगा. ऐसे में आज वीकेंड का वार का एपिसोड फैंस के लिए यादगार हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

