Bigg Boss 13 Day 80 Highlights: शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह बने नए कैप्टन के दावेदार
चोट के कारण घर से बाहर गई देवोलीना पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है जिसके चलते वो आगे बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन सकती. ऐसे में उनकी जगह घर में आए प्रॉक्सी विकास गुप्ता को भी अब शो छोड़ना पड़ेगा.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में चल रहे नए कैप्टन के टास्क का आगे भी सिलसिला जारी रहा. जहां साइंटिस्ट्स और रोबोट किसी भी हाल में इस कार्य का जीतने की कोशिश करते दिखाई दिए. जिसके चलते घर में जमकर लड़ाई भी हुई. दरअसल टास्क के दौरान माहिरा शर्मा सभी के कंटेनर को खाली करती दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने अरहान को धक्का दे दिया. जिसके चलते अरहान के सिर में चोट लग गई. माहिरा की इस हरकत से नाराज रश्मि देसाई ने भी माहिरा को जोरदार धक्का मारा. जिसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया. हालांकि टास्क में कोई भी साइंटिस्ट्स अपने रोबोट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखाई दिया. जिसके बाद बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया और विशाल और शहनाज को घर के नए कैप्टन के दावेदार के लिए खड़ा कर दिया.
टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने बताया कि चोट के कारण घर से बाहर गई देवोलीना पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है जिसके चलते वो आगे बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन सकती. ऐसे में उनकी जगह घर में आए प्रॉक्सी विकास गुप्ता को भी अब शो छोड़ना पड़ेगा. बिग बॉस के इस ऐलान के बाद रश्मि देसाई और विकास गुप्ता इमोशनल हो जाते हैं और रो पड़ते हैं.
शो में अगले दिन बिग बॉस पूरे घर को दो टीमों में बांट देते हैं. जहां ये दोनों टीमें घर में आने वाले गेस्ट को खाना बनाकर खिलाएंगी और उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसे लेने की कोशिश करेंगी. ऐसे में घर के अंदर निम्रित कौर आहलूवालिया, रुबीना दिलैक, जय भानुशाली, अर्जुन बिजलानी और जैसमीन भसीन अलग अलग समय पर घर में एन्टर करते दिखाई दिए. जहां सभी ने इनके साथ मिलकर खूब मस्ती की. जिसके बाद इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला की टीम बाजी मारती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

