Bigg Boss 13 Day 78 Highlights: झगड़े के बाद रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला की फिर खोली पोल, आरती सिंह को कहा- चीप
रश्मि और आरती के बीच जमकर कहासुनी में आरती अपने बचाव में कहती है कि वो कीचड़ में पत्थर में नहीं मरना चाहती थी क्योंकि उसमें उसके दोनों दोस्त शामिल थे.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में पहली बार सोमवार के दिन भी सलमान के वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) को टेलिकास्ट किया गया. जहां सलमान ने घर वालों के साथ स्प्रे और गुब्बारे टास्क खेला. इस दौरान एक बार फिर घर वालों ने एक दूसरे पर हमला करते दिखाई दिए. सलमान के घर से जाने के बाद रश्मि और अरहान सिद्धार्थ के बारे में बातें करते दिखाई दिए. तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ अपने ऊपर अरहान के चाय फेंकें जाने को लेकर काफी नाराज दिखाई दिए. सिद्धार्थ शहनाज से बात करते हुए कहते हैं कि उसकी हिम्मत कैसे हुए मुझपर चाय फेंकने की मैं उसे फाड़ कर रख दूंगा. जिसके बाद शहनाज उन्हें शांत रहने के लिए कहती है.
बिग बॉस में अगली सुबह पारस के कहने पर माहिरा ब्रेकफ़ास्ट बनाने से मना कर देती हैं जिसके बाद मधुरिमा भी बर्तन धोने से मना करती हैं. जिसे लेकर आरती मधुरिमा के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो जाती हैं. एक तरफ रश्मि अरहान से दोबारा सिद्धार्थ को लेकर कई बातें कहती हैं. जहां रश्मि ने अरहान को बताया कि सिद्धार्थ की हरकतों के चलते उसे दो बार दिल से दिल तक से बाहर कर दिया गया था. सेट पर सिद्धार्थ बेवजह उन्हें लेकर अपशब्द कहता था. इसके साथ ही रश्मि आरती पर भी नाराज नजर आई. क्योंकि आरती ने रश्मि का सपोर्ट नहीं किया.
इसके बाद रश्मि और आरती के बीच जमकर कहासुनी होती है. आरती अपने बचाव में कहती है कि वो कीचड़ में पत्थर में नहीं मरना चाहती थी क्योंकि उसमें उसके दोनों दोस्त शामिल थे. तो वहीं रश्मि आरती को चीप कहकर बुलाती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ आरती के सामने रश्मि को लेकर कहते है कि वो चाहते तो बहुत कुछ खुलासे कर सकते थे लेकिन उन्होंने चुप रहना सही समझा.
दूसरी तरफ मधुरिमा और शहनाज के बीच बहस होती दिखाई दी. मधुरिमा शहनाज के पारस और सिद्धार्थ के रिश्ते पर उन्हें तंग करती हैं और कहती है कि दोनों के साथ इश्क लड़ा रही हैं. जिसके बाद घर में नया ड्रामा शुरू हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

