Bigg Boss 13 में विकास गुप्ता की एंट्री पर शिल्पा शिंदे ने साधी चुप्पी, असीम रियाज को बताया सच्चा इंसान
शिल्पा से जब घर में उनके फेवरेट सदस्य के बारे में पूछा गया तो शिल्पा ने बताया कि उन्हें असीम रियाज सबसे ज्यादा सच्चे इंसान लगते हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में बीते हफ्ते सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की एंट्री हुई है. अपने शातिर दिमाग के चलते विकास ने टॉप 3 में जगह बनाई थी. हालांकि इस दौरान विकास और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की लड़ाई ने भी खूब खबरें बनाई थी. शिल्पा ने उस दौरान विकास पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. शिल्पा ने विकास पर उनका करियर करने का आरोप भी लगाया था. ऐसे में विकास एक बार फिर बिग बॉस का हिस्सा बने है. सो विकास की इस एंट्री को लेकर जब मीडिया ने शिल्पा शिंदे से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया.
हालांकि शिल्पा शिंदे इस बार के बिग बॉस के सीजन पर जरूर बात की. शिल्पा ने बताया कि घर में चल रहे लड़ाई झगड़े, धक्के देने और बॉडी शेमिंग के कारण वो रोजाना शो नहीं देख पाती. लेकिन सलमान खान जब शो में होते है तो वो जरूर देखती हैं. क्योंकि उन्हें सलमान बेहद पसंद है और जिस अंदाज में वो सबकी क्लास लगाते है वो भी शिल्पा को बेहद पसंद आता है.
तो वहीं शिल्पा से जब घर में उनके फेवरेट सदस्य के बारे में पूछा गया तो शिल्पा ने बताया कि उन्हें असीम रियाज सबसे ज्यादा सच्चे इंसान लगते हैं. जो उनके दिल में होता है वही उनकी जुबान पर भी. हालांकि घर में उनके अग्रेसिव अंदाज पर शिल्पा मानती है कि हम पूरी फूटेज नहीं देख पाते इसलिए ऐसा वो जानबूझकर करते है ये कहना गलत होगा. शिल्पा ने माना कि जब पारस ने असीम के स्टेट्स को लेकर भद्दी बातें बोली थी वो बेहद ही गलत थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

