टीवी

Bigg Boss 12: इस Video में बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं जसलीन मथारू, क्या अनूप जलोटा के साथ उनका रिश्ता है झूठा ?

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. जहां बिग बॉस के घर के अंदर दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं बाहर भी कई लोग उनके इस रिलेशनशिप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

Bigg Boss 12: इस Video में बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं जसलीन मथारू, क्या अनूप जलोटा के साथ उनका रिश्ता है झूठा ?
जसलीन मथारू (Photo Credits: Instagram)

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. जहां बिग बॉस के घर के अंदर दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं बाहर भी कई लोग उनके इस रिलेशनशिप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर है. बिग बॉस में एंट्री लेते वक्त जसलीन ने बताया था कि वह भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ पिछले साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक चौंकाने वाली बात कह रही हैं. जसलीन ने कहा कि, "मैं सिंगल हूं और रेडी टू मिंगल हूं."

साथ ही जसलीन इस वीडियो में यह भी कहती हैं की , "मुझे एक केयरिंग और सपोर्टिव लड़का चाहिए. मैं उसको ढेर सारी पप्पियां, झप्पियां देना चाहती हूं."

अभी तक इस वीडियो की सच्चाई के बारे में पता नहीं चल पाया है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक साल पुराना है.

यह भी देखें : - Bigg Boss 12: देखें अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की ये बोल्ड तस्वीरें

आपको बता दें कि हाल ही में स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए गए इंटरव्यू में जसलीन के पिता ने कहा था कि , "मैं जसलीन के काफी करीब हूं लेकिन मुझे इस बारे में नहीं पता था. मीडिया और बिग बॉस के माध्यम से ही मुझे यह खबर मिली. जब वह बाहर आएगी, तब मैं उससे बात करूंगा. मुझे लोग कॉल कर कह रहे हैं कि , 'हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते.'"

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).