टीवी

Bigg Boss 12 : इस बार होगा Singles v/s Doubles, जानें किस तरह बाकी सीजन से अलग होंगे नियम

रविवार को बिग बॉस 12 का शानदार आगाज हुआ है. सबसे पहले सलमान ने अपने दो गानों पर डांस किया. उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

Bigg Boss 12 : इस बार होगा Singles v/s Doubles, जानें किस तरह बाकी सीजन से अलग होंगे नियम
सलमान खान (Photo Credits : Twitter)

रविवार को बिग बॉस 12 का शानदार आगाज हुआ है. सबसे पहले सलमान ने अपने दो गानों पर डांस किया. उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद शो में कंटेस्टेंट्स की एंट्री होनी शुरू हुई. सृष्टि रोडे, सबा खान, सोमी खान, दीपक ठाकुर, उर्वशी वाणी, रोशमी बनिक, कृति वर्मा, श्रीसंत, अनूप जलोटा, जसलीन मथारू,दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, निर्मल सिंह, नेहा पेंडसे, सौरभ पटेल, शिवाशीष मिश्रा और करणवीर बोहरा ने घर में प्रवेश किया. इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों के रूप में एंट्री ली और कुछ ने अकेले ही बिग बॉस के सफ़र की शुरुआत की.

शो के अंत में बिग बॉस ने सभी को बताया कि इस बार सिंगल्स और डबल्स के बीच मुकाबला होगा. जिन सितारों ने जोड़ियों के रूप में घर में प्रवेश किया है, उनका फैसला भी एक ही होगा. वे एक साथ बिग बॉस के इस खेल को खेलेंगे. जब उनको वोट करना होगा, तो वे एक साथ ही वोट करेंगे. उन दोनों के पास अपना एक ही वोट होगा. वहीं सिंगल्स इस गेम को अकेले खेलेंगे.

बता दें कि बिग बॉस के घर में इस बार 6 जोड़ियां और 5 सिंगल्स हैं. जिस तरह शो का आगाज हुआ है, ऐसा लग रहा है कि इस बार दर्शकों को पहले सीजन्स के मुकाबले और भी ज्यादा मनोरंजन मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).