टीवी

Bigg Boss 12: उम्र में 36 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं जसलीन, पिता ने कहा - ये मेरे परिवार के लिए....

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू रविवार रात से ही सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. दोनों ने एक साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश किया.

Bigg Boss 12: उम्र में 36 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं जसलीन, पिता ने कहा - ये मेरे परिवार के लिए....
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits : Instagram)

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू रविवार रात से ही सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. दोनों ने एक साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश किया. अनूप जलोटा और जसलीन एक दूसरे को साढ़े तीन साल से डेट कर रहे हैं. दोनों की ऐज डिफरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है. जसलीन और अनूप जलोटा की उम्र में तकरीबन 36 साल का अंतर है. जसलीन अनूप जलोटा की स्टूडेंट हैं. वह उनके साथ शोज में भी परफॉर्म कर चुकी हैं. सलमान खान के सामने रविवार को दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया. उनके रिश्ते को लेकर घरवालों ने अभी से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

अब जसलीन के पिता ने इस बारे में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, "मैं जसलीन की निजी जिंदगी के बारे में बयान नहीं दे सकता जब तक मैं उससे मिल न लूं. उन दोनों के रिलेशनशिप की खबर मेरे परिवार के लिए किसी शॉक से कम नहीं है. मैं यह चाहता हूं कि वह सकारात्मक रहें और शो की विजेता बने. जसलीन का इंडस्ट्री में नाम है और उसे पब्लिसिटी पाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है."

यह भी पढ़ें : - Bigg Boss 12 : अनूप जलोटा के साथ रिश्ते पर उठे सवाल तो घरवालों पर भड़की जसलीन मथारू, देखें Video

आपको बता दें कि रविवार को KRK ने भी इस विषय में ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि, "जसलीन मथारू के पिता ने उम्र भर सेक्स फिल्म्स बनाई और महिलओं को छोटे कपड़ों के साथ दर्शाया. अब उनकी बेटी उम्र में 65 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं. कर्मा आपको नहीं छोड़ता."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).