टीवी

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन के पिता को लोगों ने फोन कर धमकाया, कहा - हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते

बिग बॉस 12 की शुरुआत ही एक विवाद के साथ हुई है. अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते ने सबको हैरानी में डाल दिया है.

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन के पिता को लोगों ने फोन कर धमकाया, कहा - हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits : Facebook)

बिग बॉस 12 की शुरुआत ही एक विवाद के साथ हुई है. अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते ने सबको हैरानी में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. घर के अंदर भी लोगों ने उनके रिलेशनशिप पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के ऐज डिफरेंस को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं. जहां भजन सम्राट अनूप जलोटा 65 साल के हैं, वहीं जसलीन मथारू 28 साल की हैं. दोनों की उम्र में तकरीबन 37 साल का अंतर है. वहीं जसलीन के पिता भी इस खबर को सुनकर हैरान है. उनका कहना है कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की जानकरी नहीं थी.

स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, " मैं जसलीन के काफी करीब हूं लेकिन मुझे इस बारे में नहीं पता था. मीडिया और बिग बॉस के माध्यम से ही मुझे यह खबर मिली. जब वह बाहर आएगी, तब मैं उससे बात करूंगा."

उन्होंने यह भी कहा कि, "मुझे लोग कॉल कर कह रहे हैं कि , 'हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते.'"

उन्होंने बताया कि, " मैं जसलीन के इस रिलेशनशिप को कभी स्वीकार नहीं करुगा लेकिन उसकी लाइफ है. उसे ही यह फैसला लेना होगा कि वह जिंदगी में आगे क्या करना चाहती हैं. उसकी बेवकूफी को मेरी इज्जत से क्यों तोला जा रहा है."

बता दें कि अनूप जलोटा ने शो में एंट्री के दौरान कहा था कि वह घर में अपनी स्टूडेंट के साथ प्रवेश करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि जसलीन एक सिंगर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).