Shocking : अचानक क्यों इस शो से बिग बॉस कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी को दिखा दिया गया बाहर का रास्ता, एक्टर ने खुद बताई वजह
बिग बॉस कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी इस बात से हैरान है कि अचानक उन्हें एक प्रोजेक्ट से बाहर क्यों कर दिया गया.
बिग बॉस कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी इस बात से हैरान है कि अचानक उन्हें एक प्रोजेक्ट से बाहर क्यों कर दिया गया. हितेन को जल्द हीं 'नमूने' नामक एक टीवी शो में देखा जाना था. पहली बार हितेन इस शो में कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले थे पर शूट शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें अभिनेता कुनाल कुमार द्वारा रिप्लेस कर दिया गया. हितेन को इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी गई थी. बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए हितेन ने कहा कि, "अभी तक मैं एक्टर्स को रिप्लेस करता था पर यह पहली बार है जब बिना किसी जानकारी के मुझे किसी अभिनेता ने रिप्लेस किया है. मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और ये सब होना आम बात है. मैंने इस शो के पायलट एपिसोड के लिए 4 दिन तक शूट किया था. पहली बार मैं कॉमेडी करने जा रहा था इसलिए मैने इस शो के लिए काफी मेहनत की थी. मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित था पर अब मैं क्या कह सकता हूं?"
हितेन ने यह भी कहा कि,"लुक टेस्ट होने के बाद मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ. उनकी तरफ से कोई भी बातचीत नहीं हुई. जब शूट की तारीख नजदीक आई तब मैंने प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य से बात की. वो इस बात से हैरान था कि मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी. उसने मुझे बताया कि मैं रिप्लेस हो चुंका हूं. अक्सर अभिनेताओं को रिप्लेस कर दिया जाता है क्योंकि वे किरदार में फिट नहीं बैठते हैं. मेरे केस में प्रॉब्लम यह थी कि मैं एक लोअर मिडिल क्लास लड़का नहीं लग रहा था. उसके बाद अचानक मुझे कुछ भी बताए बिना मेरे रोल के लिए किसी और को ले लिया गया."
आपको बता दें की हितेन जल्द ही अभिषेक वरमन की फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे. इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

