टीवी

Big Boss 12 : इस आलीशान घर में रहेंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट, प्रीमियर से पहले सामने आया Video

2 दिन बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शुरुआत होने वाली है. फैन्स इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए यह शो एंटरटेनमेंट का डेली डोज है. शो से पहले बिग बॉस के घर का एक वीडियो सामने आया है.

Big Boss 12 : इस आलीशान घर में रहेंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट, प्रीमियर से पहले सामने आया Video
बिग बॉस का घर (Photo Credits : Twitter)

2 दिन बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शुरुआत होने वाली है. फैन्स इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए यह शो एंटरटेनमेंट का डेली डोज है. शो से पहले बिग बॉस के घर का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में घर के अंदर के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं. साथ ही घर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं लेकिन ये बिग बॉस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं की गई हैं. इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ये तस्वीरें सच्ची है कि नहीं. ट्विटर पर 'द खबरी' नामक एक पेज ने इन तस्वीरों को शेयर किया है.

वैसे तो इस बार भी बिग बॉस का घर काफी आलिशान लग रहा है. जिम, पूल साइड, लिविंग, किचन और बेडरूम की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.

पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार यह शो 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस बार शो जोड़ियों के कॉन्सेप्ट पर आधारित है. भारती और उनके पति हर्ष का नाम इस शो के लिए कन्फर्म किया जा चुका है. इसके अलावा अनूप जलोटा भी इस शो में भाग लेगे. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2018 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).