Govinda और Krushna Abhishek के झगड़े पर बोली Arti Singh, कहा- मामा और उनकी फैमिली मुझसे नहीं करती बात
आरती सिंह ने उम्मीद जताई है कि ये मामला जल्द से जल्द खत्म हो जाए. जबकि वहीं विवाद पर आरती ने कहा कि वो कहावत है ना गेंहू के साथ घून भी पिस जाता है. उनके बीच जो भी विवाद हुआ. उसका नतीजा मुझे भी भुगतना पड़ा.
गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच चल रहा मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है. दोनों ही लोग अलग-अलग मौके पर अपने झगड़े के बारे में बात कर अपना पक्ष रखते आए हैं. ऐसे में अब गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आरती सिंह ने उम्मीद जताई है कि ये मामला जल्द से जल्द खत्म हो जाए. जबकि वहीं विवाद पर आरती ने कहा कि वो कहावत है ना गेंहू के साथ घून भी पिस जाता है. उनके बीच जो भी विवाद हुआ. उसका नतीजा मुझे भी भुगतना पड़ा.
आरती ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि चीची मामा और उनका परिवार मुझसे बात नहीं कर रहा है. दोनों ही पार्टी ने एक-दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ कहा है. लेकिन आखिर में हम एक परिवार हैं. बस उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही हमारे बीच सब ठीक हो जाए. मैंने इस बारे में कृष्णा से बात की है लेकिन अब मामा पर है वो हमें कब माफ करेंगे.
आपको बता दे कि आरती सिंह हाल ही में बिग बॉस 15 की प्रेस कांफ्रेस में नजर आई थी. जहां वो मीडिया के साथ मस्ती मजाक करती दिखाई दी. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सिद्धार्थ के साथ बातचीत ना करने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

