Bigg Boss 13 फेम Arti Singh ने अपनी कमाई से खरीदी थार जीप, गर्व से खुश हुए भाई Krushna Abhishek ने शेयर किया Video
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी आरती सिंह ने आज अपनी कमाई से महिंद्रा की थार जीप खरीदी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है.
Arti Singh Buys Thar Jeep: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकी आरती सिंह (Arti Singh) ने आज अपनी कमाई से महिंद्रा की थार जीप खरीदी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. बिग बॉस से अपनी पहचान बनानेवाली आरती ने अपनी मेहनत और लगन से पैसो जमा करके ये गाड़ी खरीदी जिसे देखकर उनके भाई कृष्णा अभिषेक भी गर्व महसूस कर रहे हैं.
कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "बधाई हो आरती अपनी इस नई गाड़ी के लिए. मैं तुम्हें बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं क्योंकि तुमने वाकई कड़ी मेहनत की और बिना मुझसे एक रूपए लिए ये गाड़ी अपने दम पर खरीदी है और एक भाई के रूप में ये देखना मेरे लिए गर्व की बात है. तुम ऐसे ही रहना."
View this post on Instagram
इसी के साथ कृष्णा ने इस पोस्ट में आरती सिंह, कश्मीरा शाह, रागिनी खन्ना समेत अपने दोस्तों को टैग करते हुए लिखा, "चलो अब अपनी भी एक कार हो गई. वैसे में इसे सिर्फ शूट्स पर ले जाऊंगा."
गौरतलब है कि आरती ने बिग बॉस 13 के घर में अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किये थे. उन्होंने बताया था कि जब वो 13 साल की थी तब घर के एक नौकर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. उनके इस खुलासे को सुनकर उनकी भाभी कश्मीरा शाह समेत अन्य घरवाले भी हैरान रह गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

