Ankita Lokhande ने Rani Mukerji के हिट डायलॉग पर बनाया इंस्टा-रील्स, Video देखकर फैंस भी हुए लोटपोट
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें अंकिता रानी मुखर्जी की फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं. अंकिता के इस वीडियो पर उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर रिएक्शन दे रहे है.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. अंकिता आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर अपनी डांस और एक्टिंग के जलवे बिखेरती है. अंकिता की यह फोटोज और वीडियो फैंस का दिल जीत लेती है. हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें अंकिता रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं. अंकिता के इस वीडियो पर उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर रिएक्शन दे रहे है.
अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर किया है जिसमें अंकिता रानी मुखर्जी की फिल्म 'राजा की आएगी बरात' में से डायलॉगबोलती नजर आ रही हैं. जिसमें अंकिता अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ खूब मस्ती करती दिखी. वीडियो में अंकिता की दोस्त बोलती हैं, "यू बीच," जिस पर अंकिता कहती हैं, "ये अंग्रेजी गाली अपने पास ही रखना, हिंदी में एक गाली सुना दी, तो सारा खानदान कब्र से बाहर आ जाएगा. जिस पर उनकी दोस्त रिएक्शन देते हुए कहती हैं, 'माला' तब अंकिता कहती है. चिल्ला मत चुड़ैल." यह मजेदार वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. यह भी पढ़े: Ankita Lokhande Dance Video: अंकिता लोखंडे ने Deepika Padukone के सॉन्ग ‘तितली’ पर शानदार अंदाज में किया डांस, देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का सुपर हिट शो 'पवित्र रिश्ता' दोबारा शुरू करने की घोषणा शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में की थी. यह सीरियल जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस शो में लीड रोल के किरदार में अंकिता लोखंडे ही होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

