टीवी

Anirudh Dave Health Update: कोरोना से जंग लड़ रहे एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत में सुधार, अस्पताल से जल्द मिल सकती है छुट्टी

कोविड-19 संक्रमित होने के चलते अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है. कोरोना के चलते एक्टर की हालत गंभीर होने के बाद से ही उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे थे.

Anirudh Dave Health Update: कोरोना से जंग लड़ रहे एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत में सुधार, अस्पताल से जल्द मिल सकती है छुट्टी
अनिरुद्ध दवे (Photo Credits: Instagram)

Anirudh Dave Health Update: कोविड-19 संक्रमित होने के चलते अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है. कोरोना के चलते एक्टर की हालत गंभीर होने के बाद से ही उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे थे. इसके बाद अब एक्टर की सेहत से जुड़ी से ताजा खबर फैंस के लिए राहतभरी है.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आ चुके अनिरुद्ध दवे की सेहत पहले से बेहतर और डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं. बताया गया कि भोपाल में अपनी एक वेब सीरीज के लिए शूट कर रहे अनिरुद्ध को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद एक्टर होम क्वारंटाइन में चले गए थे लेकिन समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

ये भी पढ़ें: COVID-19: एक्ट्रेस Pia Bajpiee के भाई को उत्तर प्रदेश के ICU में नहीं मिला बेड, हुई मौत

अनिरुद्ध के इस मुश्किल समय में उनके दोस्त मोहित दागा और अजय सिंह ने उनकी पूरी देखभाल की तथा लगातर डॉक्टरों से संपर्क में बने रहे. एक्टर के दोस्तों ने फैंस से अपील की है कि वें उनके लिए प्रार्थना करें कि वो जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 फेम Nikki Tamboli के भाई Jatin Tamboli का COVID-19 के चलते हुआ निधन

गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों के चलते जहां देशभर में ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और वेंटीलेटर की सुविधा न मिल पाने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ रही है वहीं समय पर अनिरुद्ध को मिली

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).