टीवी

KBC 13 के मंच पर Amitabh Bachchan ने खोली रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पोल, बताया- अवॉर्ड सेरेमनी का रोमांटिक किस्सा

ऐसे में शो का एक मजेदार प्रोमो सामने आया है. जिसमें अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोल खोल करते दिखाई दे रहें हैं.

KBC 13 के मंच पर Amitabh Bachchan ने खोली रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पोल, बताया- अवॉर्ड सेरेमनी का रोमांटिक किस्सा
कौन बनेगा करोड़पति 13 (Image Credit: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फराह खान (Farah Khan) हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 13 के मंच पर पहुंचे. जहां दोनों ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर जमकर मस्ती की. ये स्पेशल एपिसोड आज रात सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में शो का एक मजेदार प्रोमो सामने आया है. जिसमें अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोल खोल करते दिखाई दे रहें हैं. अमिताभ बच्चन ने फराह के सामने रणवीर और दीपिका की एक ऐसी प्रेम कहानी का खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा.

अमिताभ बच्चन बताते है कि एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह बेहद ही स्टाइलिस्ट अंदाज में एंट्री मारते हुए मेरी तरफ इशारा करते हैं. जिसे देखकर मैं भी हैरान रह जाता हूं. जिसके बाद मैं भी रणवीर को भी उसी अंदाज में इशारा करता हूं. लेकिन रणवीर बार बार इशारा करते हैं तो मैं भी उन्हें उन्ही के अंदाज में जवाब देता हूं. फिर जया मुझे बताती है कि वो इशारे मुझे नहीं बल्कि बगल में बैठी दीपिका के लिए कर रहा है. जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ता है. आप भी देखिए ये वीडियो.

वेल आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन के शो में पहुंची दीपिका ने फराह और अमिताभ बच्चन को अपना गुरु बताया. दोनों ही लोगों को गणेश प्रतिमा भेंट में दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).