Amitabh Bachchan Returns with KBC 12: 'कौन बनेगा करोड़पति 12' लेकर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन, देखें 'केबीसी 12' के सेट की ये लेटेस्ट फोटोज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिस तरह से 77 साल की उम्र में भी अपने वर्क प्रोजेक्ट्स को जोश और जज्बे के साथ पूरा करने में जुटे हुए हैं, ये सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है. हाल ही में बिग बी ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो जल्द ही अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' लेकर आ रहे हैं.
Amitabh Bachchan Returns with KBC 12: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन77 साल की उम्र में भी जिस तरह से अपने वर्क प्रोजेक्ट्स को जोश और जज्बे के साथ पूरा करने में जुटे हुए हैं, ये सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है. हाल ही में बिग बी ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो जल्द ही अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' लेकर आ रहे हैं. बिग बी ने बताया कि वो लगातार काम में लगे हुए हैं और केबीसी के लिए शूट करने जा रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "यो..हो!!! एक बार फिर काम पर वापस..4 कैंपेन फिल्म्स..5 आउटफिट बदले ..4 स्टिल शूट्स...5 घंटे एक दिन...मेरे अलावा ऐसा लगता हर कोई डकैती के लिए तैयार है...और कल केबीसी पर."
T 3648 - yooo .. hooo !!! .. back to the grind and work .. 4 campaign films .. 5 outfit changes .. 4 still shoots .. 5 hrs one day .. other than me everyone else looking like they ready for a 'heist' 🤣🤣🤣🤣 .. and tomorrow on to KBC .. !! pic.twitter.com/C8Bio5k2pA
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 3, 2020
कोरोना को मात देकर हाल ही में घर लौटे बिग बी (Big B) एक बार फिर अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुट गए हैं. बीते दिनों सोनी टीवी (Sony TV) ने भी इस शो की पहली झलक दिखाते हुए नए सेट की स्पेशल फोटोज को शेयर किया.
The wait is finally over! Here’s the first look of the newly constructed KBC set. Shoot starts from 7th September ! #KBC12 #KBC @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/x5LnKZ0rtL
— sonytv (@SonyTV) September 3, 2020
सोनी टीवी ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "इंतजार अब खत्म हो चूका है! पेश है नवनिर्मित केबीसी सेट की फोटोज. शूटिंग 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

