टीवी

KBC 13: गोलकीपर PR Sreejesh के सामने अमिताभ बच्चन ने आजमाया हॉकी में हाथ, Funny Video जीत लेगा दिल

इस वीडियो में पहले बिग बी श्रीजेश को गोलकीपर बनाकर गोल करने की कोशिश करते दिखाई दे रहें हैं. अमिताभ बच्चन की ये कोशिश काफी मजेदार रही. जिसके बाद महानायक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से जेवलिन थ्रो का भी पाठ पढ़ते नजर आ रहे हैं.

KBC 13: गोलकीपर PR Sreejesh के सामने अमिताभ बच्चन ने आजमाया हॉकी में हाथ, Funny Video जीत लेगा दिल
केबीसी 13 (Image Credit: Sony TV)

केबीसी 13 (KBC 13) में इस बार शुक्रवार का दिन बेहद ही खास रहने वाला है. क्योंकि शो में खास मेहमान बनकर पहुंचे हैं टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने वाले नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी गोलकीपर श्रीजेश (PR Sreejesh). जिनके कई धमाकेदार वीडियो पहले ही सामने आ चुके हैं. इसमें बिग बी संग इन दोनों ओलंपिक स्टार्स की मस्ती देखते ही बन रही है. ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें बिग बी इन दोनों से हॉकी और जेवलिन थ्रो की खूबियां सीखते दिखाई दे रहें हैं.

इस वीडियो में पहले बिग बी श्रीजेश को गोलकीपर बनाकर गोल करने की कोशिश करते दिखाई दे रहें हैं. अमिताभ बच्चन की ये कोशिश काफी मजेदार रही. जिसके बाद महानायक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से जेवलिन थ्रो का भी पाठ पढ़ते नजर आ रहे हैं. दोनों ही खिलादियों बिग बी के सीखने की चाहत देखते ही बन रही है.

आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा और श्रीजेश का ये खास एपिसोड आज रात सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. जो बेशक दर्शकों के लिए खास अनुभव होने जा रहा है. क्योंकि ये दोनों शो में खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).