अमेजन प्राइम वीडियो ने ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' का टीजर रिलीज किया
अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को अपनी आगामी अमेजन ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' का टीजर रिलीज किया.
नई दिल्ली: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने सोमवार को अपनी आगामी अमेजन ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' (Paatal Lok) का टीजर रिलीज किया. टीजर में खून के दृश्यों से भरी एक भयावह दुनिया की झलक देखने को मिलती है जिसके जरिये मानवीय अनैतिकता के अंधेरे और भयावह रूप से रूबरू करवाने की कोशिश की गई है. क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा निर्मित अमेजॅन मूल श्रृंखला का ट्रेलर 5 मई, 2020 को रिलीज किया जाएगा.
इस टीजर में समाज को झूठ, अपराध और हिंसा के जघन्य जाल में फंसा हुआ दर्शाया गया है. वीडियो के जरिए दर्शकों के लिए एक ऐसी झलक दी कि सारी दुनिया खो गई है. यह भी पढ़ें: मयूर मोरे ने कहा: लोकप्रिय वेब कलाकारों के पास अलग चुनौतियां
निमार्ता सुदीप शर्मा (उड़ता पंजाब, एनएच 10 के लेखक) की यह अमेजन ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' 15 मई, 2020 को रिलीज होने जा रही है. इस बहुप्रत्याशित श्रृंखला का आधिकारिक ट्रेलर 5 मई, 2020 को सुबह 11:34 बजे रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

