टीवी

Saas Bina Sasural 2: ऐश्वर्या सखुजा सास बिना ससुराल 2 से करेगी छोटे परदे पर वापसी?

टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजाऔर रवि दुबे स्टारर सोनी टीवी के बहुचर्चित शो ‘सास बिना ससुराल’ छोटे पर्दे के मशहूर शो में से एक था. हालांकि यह शो सितंबर 2012 में ऑफ एयर कर दिया गया था.

Saas Bina Sasural 2: ऐश्वर्या सखुजा सास बिना ससुराल 2 से करेगी छोटे परदे पर वापसी?
रवि दुबे और ऐश्वर्या सुखेजा (Photo Credits: Instagram)

टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) और रवि दुबे (Ravi Dubey) स्टारर सोनी टीवी के बहुचर्चित शो ‘सास बिना ससुराल’ (Saas Bina Sasural) छोटे पर्दे के मशहूर शो में से एक था. हालांकि यह शो सितंबर 2012 में ऑफ एयर कर दिया गया था, लेकिन दर्शकों को इस सीरियल का कंसेप्ट बेहद पसंद आया था. खबरों के अनुसार पहले बताया गया था, 8 साल के बाद ‘सास बिना ससुराल’ जल्द ही टीवी पर एक दूसरे सीज़न के साथ वापसी करनेवाला हैं.

टीवी की मशहूर जोड़ी में से एक रवि दुबे और ऐश्वर्या की सीरियल का छोटे परदे पर दोबारा आगाज हो सकता हैं. फिल्म के निर्माता इस सीरयल का सीक्वल लाने का मन बना चुके हैं. खबर यह भी हैं की सीरियल्स के निर्माता विपुल शाह ने रवि दुबे और ऐश्वर्या सखूजा से भी संपर्क किया है. रवि दुबे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक भी हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 फेम रश्मि देसाई ने खरीदी अपनी ड्रीम कार, शेयर की फोटो

इंडिया फोरम के अनुसार रवि और ऐश्वर्या दोनों से मेकर्स ने संपर्क किया हैं. वहीं  हाल ही में  ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि उनसे इस शो के लिए एप्रोच किया गया था. हालांकि ऐश्वर्या ने अभी इस शो के लिए हामी भरी नहीं हैं. फिलहाल वो अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो फिर एक बार छोटे परदे पर रवि दुबे और ऐश्वर्या की जोड़ी धमाल मचाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).