टीना दत्ता ने मोहित मल्होत्रा पर लगाये गये आरोपों से लिया यू-टर्न, कहा- हमने मतभेद को किया खत्म
शो 'डायन' (Daayan) के अपने सह-कलाकार मोहित मलहोत्रा (Mohit Malhotra) पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) का कहना है कि उनके बीच अब मतभेद समाप्त हो गए हैं.
मुंबई: शो 'डायन' (Daayan) के अपने सह-कलाकार मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) का कहना है कि उनके बीच अब मतभेद समाप्त हो गए हैं. 'उतरन' शो से प्रसिद्ध हुई टीना ने एक बयान में कहा, "मोहित और मैंने मतभेदों को सुलझा लिया है. हम नई शुरुआत करने का फैसला किया है.
मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारी ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शो के लिए काम करती है और हम शो की बेहतरी के लिए पेशेवर माहौल बनाए रखना चाहते हैं."
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारे दर्शक शो (डायन) को पसंद करते हैं और मैं आश्वस्त हूं कि इस नई शुरुआत को सभी सराहेंगे और कोई अटकलें नहीं लगेंगी." टीना ने इससे पहले दावा किया था कि मोहित को निर्माताओं ने अपना बर्ताव सुधारने के लिए चेतावनी दी है. शो 'डायन' एक अलौकिक ड्रामा सीरिज है, जिसे बालाजी टेलीफिल्मस के बैनर तले एकता कपूर ने बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

