टीवी

Bigg Boss 14 Mid Week Eviction: Abhinav Shukla सलमान खान के शो से हुए बाहर? फूट-फूटकर रोती दिखीं Rakhi Sawant, देखें Video

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. हाल ही में शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया जिसके चलते कयास लगाया जा रहा है कि इसके चर्चित कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला को घर से बेघर कर दिया गया है.

Bigg Boss 14 Mid Week Eviction: Abhinav Shukla सलमान खान के शो से हुए बाहर? फूट-फूटकर रोती दिखीं Rakhi Sawant, देखें Video
बिग बॉस 14 प्रोमो (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 14 Mid Week Eviction Video: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. हाल ही में शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया जिसके चलते कयास लगाया जा रहा है कि इसके चर्चित कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला को घर से बेघर कर दिया गया है. सोमवार को ट्विटर पर द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल ने इस जानकारी को शेयर करते हुए बताया कि मिड-वीक एविक्शन में अभिनव शुक्ला पर गाज गिरी है और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है.

शो के आज के यानी 9 फरवरी एपिसोड के प्रोमो वीडियो में देखा गया कि मेकर्स ने आज एलिमिनेशन की घोषणा कर दी जिसे सुनकर सभी घरवाले भौचक्के रह गए. देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, एली गोनी समेत सभी कंटेस्टेंट्स इस घोषणा को सुनकर दंग रह गए. वीडियो में बिग बॉस ने एलिमिनेशन का फैसला कुछ कंटेस्टटेंट्स पर छोड़ने की बात भी कही है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 Promo: अली गोनी का कनेक्शन बनकर घर में आई जैस्मिन भसीन ने रुबीना के खिलाफ कही ये बड़ी बात, एक्टर को दी सलाह

देखें बिग बॉस 14 प्रोमो वीडियो:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार घर में एलिमिनेशन वोटिंग के आधार पर होगा. उन्होंने कहा कि कनेक्शन्स ने उन लोगों के खिलाफ वोट किया है जो घर के कामों में सबसे कम सक्रीय रहे हैं. इसमें अभिनव को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

प्रोमो वीडियो में देखा गया कि राखी सावंत और निक्की तंबोली फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर भी इस खबर को सुनने के बाद लोग शो के मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो पुराने कंटेस्टेंट्स को शो में लेकर आ रहे हैं और योग्य कंटेस्टेंट्स को शो से एलिमिनेट कर रहे हैं.

ट्विटर पर लोग #ABHINAVDESERVESFINALE ट्रेंड करके कह रहे हैं कि अभिनव शुक्ला फिनाले के हकदार हैं और उन्हें इस तरह से शो से बाहर निकालने का फैसला बेहद गलत है. यकीनन अब शो के आज के एपिसोड काफी ड्रामा और इमोशन से भरा होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).