मनोरंजन

टीवी निर्देशक एलेन बैरोन पर नौकरानी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

इस मामले में उनकी नौकरानी ने मुकदमा उनपर मुकदमा दर्ज कराया है

टीवी निर्देशक एलेन बैरोन पर नौकरानी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
(Photo Credits: :प्रतीकात्मक तस्वीर)

'द लव बोट' और 'चार्लीज एंजेल्स' जैसे 1970 के दशक के कार्यक्रमों के निर्देशक एलेन बैरोन पर उनकी एक नौकरानी एना विक्टोरिया डे ने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. वेरायटी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, नौकरानी ने शुक्रवार को उनके ऊपर मुकदमा दायर किया है. उसने आरोप लगाया है कि निर्देशक ने अपना गुप्तांग छूने को उससे कहा.

डे ने कहा कि उसे बैरोन की नौकरानी के रूप में कार्य करने के लिए सितंबर 2017 में भर्ती किया गया था, जिसमें दैनिक दिनचर्या और खाना बनाना भी शामिल था. उन्होंने कहा कि 91 वर्षीय बैरोन सियालिस दवा लेने के बाद उत्तेजित हो गए और उससे उन्हें छूने को कहा.

उन्होंने कहा कि वह लगातार उन्हें मना करती रही और उनसे अपना गुप्तांग दूर रखने को कहा. निर्देशक ने उनसे नहाने के बाद उन्हें सुखाने के लिए भी कहा. मुकदमे में जिक्र है कि डे की दयालुता का फायदा उठाते हुए बैरोन ने उससे अपने पैर सहलाने के लिए भी कहा. डे ने कहा कि उसे जनवरी में कंपनी से बाहर निकाल दिया गया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).