टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के साथ 2 बाइक सवार युवकों ने की बदसलूकी, हुईं बुरी तरह जख्मी
इस घटना के चलते उस एक्ट्रेस का बेटा और उनकी केयर टेकर भी काफी डर गई हैं
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन रुपाली अपने केयरटेकर के साथ अपने बेटे को उसके स्कूल छोड़ने जा रहीं थी जब अचानक आगे खड़ी गाड़ी को उनकी कार ने टच कर दिया. उस बाइक पर 2 युवक सवार थे. रुपाली ने बताया कि उन्होंने इसके लिए उस बाइक चालक को हाथ दिखाकर माफी मांगी. लेकिन वो दोनों युवक उन्हें गालियां देने लगे और गुस्से से उनकी कार के शीशे पर मारने लगे.
ये घटना अंधेरी के भारत नगर जंक्शन की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन युवकों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया जिसके चलते कांच के कुछ टुकड़े रुपाली के लेफ्ट आर्म में जाकर लग गए. इसके चलते रुपाली जख्मी हो गईं और उनका खून भी बहने लगा. इसके बाद उन्होंने जैसे तैसे अपनी गाड़ी को वहां से निकाला. वो युवक रुपाली की गाड़ी का पीछा करने से भी बाज नहीं आए. रुपाली ने बताया कि इस घटना के दौरान सड़क पर मौजूद कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया.
रुपाली ने इस मामले की शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जिसके 3 घंटों के भीतर पुलिस ने बाइक चालक महेश मोकल (30) और उनके पीछे सवार आकाश धटकर (22) को उनके परेल और दादर ऑफिस से खोज निकाला. शुक्रवार की शाम को उन्हें गिरफ्तार किया गया.
जोन 9 के डिप्टी पुलिस कमीशनर परमजीत सिंह दहिया ने पुलिस की एक टीम बनाई और उन दोनों को ढूंढ निकाला. एक चाश्दीद ने बताया कि ये दोनों ही युवक उस महिला को मराठी में गालियां दे रहे थे. पुलिस को पता चला कि ये लोग वर्सोवा गांव के रहनेवाले हैं.
टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, मोकल और धटकर कूरियर कंपनी में काम करते हैं और उन्हें शनिवार को अंधेरी (मुंबई) कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. फिलहाल ये दोनों बेल पर बाहर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2018 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

